December 26, 2022

झांसी मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक संपन्न

प्रयागराज ब्यूरो: मंडल कार्यालय झांसी में 23.12.22 को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सत्र 2022-23 की द्वितीय बैठक आशुतोष मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के संबोधन के साथ हुई। उन्होंने समीति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष एवं समिति के सदस्यों सहित रेल अधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक के अध्यक्ष आशुतोष, मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मंडल है। यह मंडल देश के उत्तरी भाग को दक्षिणी भाग एवं पूर्वी भाग को पश्चिमी भाग से जोड़कर रेलों के पारगमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने मंडल में उपलब्घ यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए निकट भविष्य में झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, चित्रकूट, दतिया स्टेशन सहित झांसी मंडल के अन्य स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण, आधुनिकीकरण आदि से संबंधित जानकारी दी।

इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य जानकारियां समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्यों से सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

बैठक में 13 में से कुल 10 सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में प्रदीप तिवारी, हिर्देश तिवारी, प्रदीप कुमार गर्ग,  भागीरथ नगाइच, हबीब खान, राजनारायण सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, राकेश कुमार पाल, नीलकमल माहेश्वरी तथा अमित बुधौलिया उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने यात्री सुविधाओं में विकास संबंधी परामर्श मंडल प्रशासन के समक्ष रखा।

जेडआरयूसीसी/उ.म.रे. सदस्य डॉ प्रदीप तिवारी ने अपने विशेष सुझाव में कहा कि यात्रियों के सहयोग से भी रेलयात्रा को बेहतर बनाए जाने के उपाय तलाशे जाने चाहिए। समिति के अध्यक्ष डीआरएम आशुतोष ने उक्त सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और यथासंभाव पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अतुल कनौजिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समिति के सचिव) शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र नाथ, आशुतोष चौरसिया वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, देवानंद यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय), वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर(टीआरडी) मयंक शाण्डिल्य, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, नितिन कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य), विवेकानंद नारायण वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सभी सदस्यों एवं उपस्थितों का आभार व्यक्त किया गया।

“स्कूल लाइफ” थीम पर रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन

झांसी: महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन “स्कूल लाइफ” थीम पर रेलवे ऑफिसर कॉलोनी स्थित विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू गौतम अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, झांसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पहले गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने स्कूल जीवन पर आधारित कव्वाली पेश की, जिसका उपस्थित सभी लोगों ने आनन्द लिया। इसके साथ ही बेटी बचाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ष में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक/CMLR दीपक निगम, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण सन्तोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमित, संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती गुजंन निगम, श्रीमती अनीता मौर्या, सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमती गौरी यादव, स्कूल इंचार्ज श्रीमती सुमन शर्मा, एवं डॉ शशि नाथ, श्रीमती सारिका तिवारी, श्रीमती अर्चना, श्रीमती मीनू, श्रीमती माधुरी सिंह, श्रीमती मधूलिका एवं अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित रेल अधिकारियों तथा संगठन की पदाधिकारियों का स्वागत स्कूल इंचार्ज श्रीमती सुमन शर्मा द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि सेन द्वारा किया गया।