December 10, 2022

भारतीय सेना के अधिकारियों को दिया गया रेल संचालन का प्रशिक्षण

प्रयागराज ब्यूरो: भारतीय रेल की कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना भारतीय सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक आवश्यक भाग है। इसी क्रम में 08.12.2022 को भारतीय सेना के 13 अधिकारी, 15 जेसीओ तथा अन्य 25 अधिकारियों को मंडल नियंत्रण कार्यालय, झांसी की कार्य प्रणाली से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान उन्हें विभिन्न अनुभागों के साथ ड्यूटी चार्टर पर जानकारी दी गई तथा उच्चतम तकनीकों के साथ रेल परिचालन संबंधी पूर्ण जानकारी क्रमबद्ध तरीके से साझा की गई।

इसके अतिरिक्त झांसी मंडल द्वारा प्रयोग में लाई जा रही प्रोद्योगिकी, जैसे फ्वाइस (FOIS), क्वाइस (COIS) तथा कवच (kavach) के बारे में भी उन्हें विस्तार से बताया गया।

इस ट्रेनिंग सेशन का संचालन झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल के मार्गदर्शन में मूवमेंट निरीक्षक एल. फ्रांसिस द्वारा किया गया।