December 11, 2022

माल लदान और राजस्व अर्जन में झांसी मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रयागराज ब्यूरो: झांसी मंडल यात्री सुविधाओं में निरंतर उच्चीकरण तथा विकास के साथ-साथ रेल राजस्व तथा माल लदान में बढोत्तरी के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

मंडल द्वारा नवंबर 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आय अर्जन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसमें यात्री परिवहन से मंडल ने ₹72.88 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है, जो गत वर्ष इसी अवधि से प्राप्त राजस्व ₹57.19 करोड से 27.43 प्रतिशत अधिक है।

माल यातायात में मंडल ने नवंबर 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹68.77 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व ₹59.29 करोड़ से लगभग 15.99 प्रतिशत अधिक है।

टिकट चेकिंग के पेनल्टी मामलों से नवंबर 2022 में 37581 प्रकरण पर कार्यवाही कार्य हुए ₹2.58 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया।

इसी क्रम में चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल-22 से नवंबर-22 तक की अवधि में मंडल द्वारा आय अर्जन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। यात्री परिवहन से मंडल ने ₹535.26 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है, जो गत वर्ष इसी अवधि से प्राप्त राजस्व ₹348.67 करोड से 53.51 प्रतिशत अधिक है।

माल यातायात में मंडल ने ₹584.51 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में अर्जित ₹508.62 करोड़ से लगभग 14.92 प्रतिशत अधिक है।

टिकट चेकिंग के पेनल्टी के 3.56 लाख केसों से मंडल ने ₹23.54 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो कि गत वर्ष में प्राप्त राजस्व से लगभग 14.56 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल-22 से नवंबर-22 तक झांसी मंडल की समस्त स्रोतों से अर्जित आय ₹1155.05 करोड रही, जो कि गत वर्ष सामान अवधि में प्राप्त आय ₹887.51 करोड़ से 30.15 प्रतिशत अधिक है।

मंडल रेल प्रबंधक/झांसी आशुतोष ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रेलकर्मियों को बधाई दी और आगे बढ़कर और भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि मंडल की यह उपलब्धि इस संदर्भ में और अधिक उल्लेखनीय है कि इस मंडल की परिधि में रेलवे के माल लदान में मुख्यतः योगदान करने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला या लौह अयस्क आदि नहीं पाए जाते हैं, फिर भी झांसी मंडल द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है।