November 4, 2022

“भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

गोरखपुर ब्यूरो: सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक सतर्कता संगठन द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाए जाने के क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे सतर्कता संगठन द्वारा 3 नवंबर, 2022 को पूर्वाेत्तर रेलवे बालिका इंटर कॉलेज, गोरखपुर तथा एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, गोरखपुर में “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस वाक् प्रतियोगिता में ए.पी. पांडेय, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यांत्रिक ने बच्चों को अपने निजी जीवन में कार्यों एवं आचरण में ईमानदारी की महत्ता के विषय में विस्तार से बताया। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/विद्युत सागर ने बच्चों को प्रतिस्पर्धी जीवन में भ्रष्टाचार से बचने के संबंध में बताया तथा बच्चों को यह सीख दिया कि व्यक्तिगत ईमानदारी से ही किसी राष्ट्र का विकास सम्भव है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सक्सेना ने अपने सम्बोधन में दैनिक जीवन में ईमानदारी की महत्ता के विषय में छात्रों को जागरूक किया।

वाक् प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आस्था शर्मा, द्वितीय पुरस्कार समृद्ध सिंह, तृतीय पुरस्कार प्रगति पांडेय तथा दो सांत्वना पुरस्कार सत्कृति पांडेय एवं रुखसार आलिया को दिए गए। पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को सतर्कता विभाग के अधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/यातायात एवं जय प्रकाश, वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी/लेखा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सार्वजनिक एवं निजी जीवन में भ्रष्टाचार के विभिन्न कारकों को दर्शाते हुए उनके निवारण पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश की महती आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. पी. मिश्रा ने दैनिक जीवन में घटित होने वाली कई समस्याओं को उदाहरणों के माध्यम से भ्रष्टाचार के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी आभा सिंह, द्वितीय पुरस्कार कुमारी प्रज्ञा सिंह, तृतीय पुरस्कार कुमारी शांभवी वरुण तथा दो सांत्वना पुरस्कार कुमारी कृतिका सिंह एवं कुमारी स्वाति निगम को प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को सतर्कता विभाग के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संगोष्ठी का संचालन अध्यापक अशोक कुमार ने किया।

फोटो परिचय(ऊपर): एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, गोरखपुर में आयोजित वाक् प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ सतर्कता विभाग के अधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक।

फोटो परिचय: पूर्वाेत्तर रेलवे बालिका इंटर कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित वाक् प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ सतर्कता विभाग के अधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक।