July 11, 2022

स्क्रैप निस्तारण के निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर झांसी मंडल

प्रयागराज ब्यूरो: झांसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 11.07.2022 तक स्क्रैप सामग्री का निस्तारण कर ₹16.01 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक कुल 2894.68 मीट्रिक टन स्क्रैप सामग्री के निस्तारण द्वारा समानुपातिक लक्ष्य ₹13.125 करोड़ से भी अधिक के आंकड़े ₹16.01 करोड़ को पार कर लिया है।

इस प्रकार झांसी मंडल चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के निर्धारित लक्ष्य ₹45 करोड़ को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर आशुतोष मंडल रेल प्रबंधक/झांसी मंडल ने सभी संबंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

#JhansiDivn #DRMJhansi #NCR