यादगार रहा कल्याण सम्मान महोत्सव

कल्याण: यशवंत राव स्पोर्ट्स ग्राउंड (मैक्सी ग्राउंड) रामबाग, कल्याण में हाल ही में संपन्न “कल्याण सम्मान महोत्सव” यादगार रहा। 19 मई से शुरू हुआ इस तरह का महोत्सव कल्याण में सर्वथा पहली बार आयोजित किया गया था।

एक हफ्ते तक चले इस महोत्सव में कोराना काल के बाद बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के कल्याण वासियों का बहुत अच्छा मनोरंजन हुआ। खास बात यह रही कि कल्याणकर प्रतिदिन उत्सव में शामिल हुए और उत्सव को एक शानदार पर्व बनाकर अच्छा प्रतिसाद दिया।

यंगस्टर यूथ फाउंडेशन, कल्याण के संस्थापक अध्यक्ष रूपेश चंद्रकांत भोईर और सौ वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार दामू भाई ठक्कर के हाथों सम्मानित “रेलसमाचार” के संपादक सुरेश त्रिपाठी। साथ में मंच पर विराजमान गुजराती साप्ताहिक “कल्याण प्रजाराज” के संपादक विष्णु कुमार चौधरी।

“यंगस्टर यूथ फाउंडेशन” के संस्थापक अध्यक्ष रूपेश चंद्रकांत भोईर द्वारा आयोजित इस महोत्स्व में एक हफ्ते तक प्रति दिन कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लावणी, लोक गीत, लोक नृत्य, मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन, जादू के  प्रयोग, मिस्टर एंड मिसेज, खेल पैठणीचा सम्पन्न हुआ।

विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अलग हटकर काम करने वाले कल्याण वासियों को इस महोत्सव के समापन अवसर पर 26 मई को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार, पुलिस अधिकारी, घरेलू गैस वितरक, दमकलकर्मी, फैशन की दुनिया से जुड़े लोग, फिल्म निर्देशक, फिल्म संपादक, विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले इत्यादि लोग शामिल थे।

गुजराती साप्ताहिक “कल्याण प्रजाराज” के संपादक विष्णु कुमार चौधरी का सम्मान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दामू भाई ठक्कर और यंगस्टर यूथ फाउंडेशन कल्याण के संस्थापक अध्यक्ष रूपेश चंद्रकांत भोईर। मंचासीन “रेलसमाचार” के संपादक सुरेश त्रिपाठी।

उत्सव के आयोजक रूपेश चंद्रकांत भोईर ने कहा कि कल्याण में रहने वाले और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों को बाहर सम्मानित किया जाता है, लेकिन कल्याण में उन्हें कोई नहीं जानता था। उनके लिए ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया और हम लगभग सत्तर लोगों को सम्मानित करके खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

कार्यक्रम का सुचारू संचालन वरिष्ठ पत्रकार कर्ण हिंदुस्तानी ने किया।

कल्याण सम्मान महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित कल्याण वासी

#Kalyan_Samman_Mahotsav #Youth_Youngster_Foundation