माल लदान के लिए हाफ रेक पॉइंट के रूप में खोला गया खजुराहो स्टेशन

प्रयागराज ब्यूरो: अप्रैल-2022 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के खजुराहो क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारियों द्वारा खजुराहो स्टेशन पर माल लदान हेतु रेक पॉइंट तैयार करने की मांग रखी गई थी।

उक्त मांग पर रेलमंत्री के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार, 18 मई 2022 को खजुराहो स्टेशन पर हाफ रेक हैंडलिंग हेतु 350 मीटर का रेक पॉइंट माल लोडिंग/अनलोडिंग हेतु खोल दिया गया है।

उक्त रेक पॉइंट से अन्य स्टेशनों को लोडिंग/अनलोडिंग हेतु पीओएल, कंटेनर, कोक, कोल एवं क्रेन कंसाइनमेंट को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की वस्तुओं की लोडिंग/अनलोडिंग की अनुमति होगी।

उक्त रेक पॉइंट के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। व्यापारियों को माल मंगाने और अन्य स्थानों को भेजने में सुगमता होगी।