March 3, 2022

झांसी मंडल द्वारा माल लदान एवं राजस्व अर्जन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रयागराज ब्यूरो: झांसी मंडल द्वारा फरवरी 2022 में 11078 वैगन पर 637981 टन माल लदान करते हुए ₹64,64,04,410 का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि पिछले वर्ष फरवरी 2021 में 9768 वैगन 552051 टन माल एवं ₹45,09,92,803 की तुलना में वैगनों की संख्या में 13.41% माल में 15.57% तथा राजस्व अर्जन में 43.33% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त झांसी मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल-21 से फरवरी-22 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड लदान तथा राजस्व अर्जित किया गया।

मंडल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी 2022 तक कुल 126723 वैगन पर 7231798 टन लदान करते हुए ₹716.22 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि पिछले वर्ष की सामान अवधि में 112480 वैगन 6302040 टन लदान एवं ₹626.29 करोड़ की तुलना में वैगनों की संख्या में 12.66% लदान में 14.75% तथा राजस्व अर्जन में 14.38% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

झांसी मंडल की यह उपलब्धि इस संदर्भ में और अधिक उल्लेखनीय हो जाती है कि इस मंडल की परिधि में रेलवे के माल लदान में मुख्यतः योगदान करने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला या लौह अयस्क आदि नहीं पाए जाते हैं।

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष का मार्गदर्शन एवं बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों तथा अधीनस्थों का सराहनीय प्रयास उत्कृष्ट आंकड़ों में परलक्षित हो रहा है। उक्त प्रयासों का ही प्रतिफल है कि वर्तमान ग्राहकों द्वारा प्रेरित होकर अधिक माल लदान जा रहा है।

#Freight #Loading #JhansiDivn #NCR