February 19, 2022

बिलासपुर मंडल: खरसिया-झाराडीह सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य से प्रभावित रहेगा कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन

बिलासपुर: रेल प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-राबर्टसन-झाराडीह सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य शुक्रवार, 18 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक फ्री-एनआई एवं 23 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी।
    
इस कार्य के फलस्वरूप निम्न यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, विवरण इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां:

• दिनांक 18 फरवरी से 26 फरवरी, 2022 को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी और दिनांक 19 फरवरी से 27 फरवरी, 2022 गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी ।

• दिनांक 18 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12870  हावड़ा-मुंबई  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 21 फरवरी, 2022 (रविवार) को मुंबई से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 21 फरवरी, 2022 (सोमवार) को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी सं.12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 22 फरवरी, 2022 (बुधवार) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768  संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 22 फरवरी, 2022 (मंगलवार) को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24 फरवरी, 2022 (गुरुवार) को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 24  फरवरी, 2022 (गुरुवार) वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27 फरवरी, 2022 (रविवार) को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 25 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी सं.22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27 फरवरी, 2022 (रविवार) को पटना से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 23 फरवरी, 2022 (बुधवार) को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169  रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24 फरवरी, 2022 (गुरुवार) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरगाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

• दिनांक 19 एवं 26 फरवरी, 2022 (शनिवार) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20822  संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 21 एवं 28 फरवरी, 2022 (सोमवार) को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-संतरगाछी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

पुनः निर्धारित होने वाली गाड़ियां –

• दिनांक 19, 24 एवं 26 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से छूटेगी।

• दिनांक 18, 21, 22, 23 एवं 25 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 12262  हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से छूटेगी।

• दिनांक 18 एवं 26 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग राजेंद्र नगर से अपने निर्धारित समय से 1.30 घंटे देरी से छूटेगी।

• दिनांक 19, 22, एवं 26 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 17007 सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सिकंदरबाद से अपने निर्धारित समय से 1.30 घंटे देरी से छूटेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां –

• दिनांक 22, 25 एवं 26 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस का विशाखापट्टनम से परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-बिलासपुर होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 23, 26 एवं 27 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस अमृतसर से आने वाली बिलासपुर से परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – रायपुर – लाखोली – टिटलागढ़ – संबलपुर होते हुए विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।