February 4, 2022

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा झांसी मंडल का निरीक्षण

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे शैलेंद्र कपिल द्वारा शुक्रवार, 4 फरवरी 2022 को झांसी मंडल के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत झांसी माल गोदाम, बिजौली स्टेशन तथा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही व्यापार बढ़ाने हेतु अन्य संभावनाओं पर मंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के साथ क्षेत्र में उपलब्ध व्यापार से संबंधित संभावनाओं को लेकर बैठक की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित भी उपस्थित रहे।