January 29, 2022

झांसी मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

मंडल प्रशासन द्वारा 26 जनवरी 2022 को मंडल मुख्यालय के सीनियर इंस्टीट्यूट में राष्ट्र के 73वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक/झांसी आशुतोष द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई तथा महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन कर क्षेत्रीय तथा मंडल की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

परेड में आरपीएफ, डॉग स्क्वायड, डीजल, चेकिंग, गार्ड तथा लोको पायलट, मेडिकल, सीएंडडब्ल्यू, इंजीनियरिंग स्टाफ सहित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही रेल कर्मचारियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें देशभक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समावेश रहा।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों महेश राजपूत सहायक लोको पायलट, वेद प्रकाश लोको पायलट, योगेन्द्र साहू, राजेश अहिरवार, मुन्नालाल ट्रैक मैन्टेनर, धर्मवीर मीना, सुरेन्द्र सिंह और सुशिल सिंह  को उत्कृष्ट सेवा प्रदान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अमित सेंगर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) दिनेश वर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम, CMLR झांसी, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) सत्य प्रकाश मिश्र, श्रीमती रेनू गौतम अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, श्रीमती शालिनी वर्मा उपाध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, श्रीमती मोनिका गोयल सचिव, श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी, सुरभि संगम सह सचिव तथा अन्नपूर्णा गुप्ता, जया मिश्र कोषाध्यक्ष, सुमन शर्मा हॉस्पिटल इंचार्ज सहित महिला कल्याण संगठन की अन्य सभी सदस्याएं, सभी विभाग प्रमुख एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक, अध्यक्ष, सचिव महिला कल्याण संगठन द्वारा तिरेंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये। कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को ₹50 हजार के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।

सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंडल रेल प्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेनू गौतम तथा अन्य सदस्यों द्वारा रेलवे द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल एवं बेतवा नर्सरी स्कूल में प्रति वर्ष की भाँति झंडा रोहण  किया गया। तदुपरांत मंडल रेलवे चिकित्सालय झाँसी में हाउस कीपिंग सहायकों को उनकी उत्कृष्ट एवं कर्मठ सेवाओं हेतु उपहार भेंट किए गए।