December 31, 2021

समस्त ब्राह्मण सेवा समाज कल्याण द्वारा किया गया पुनीत कार्य

समस्त ब्राह्मण सेवा समाज, कल्याण के सचिव सुरेन्द्र शर्मा, चीफ लोको इंस्पेक्टर, मुंबई मंडल, मध्य रेलवे एवं उनके साथियों ने द्वारा गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 को गणेशपुरी और बज्रेश्वरी योगिनी देवी के पवित्र स्थान के समीप स्थित एक गुरुकुल और अनाथ आश्रम के बच्चों इस ठंड के मौसम में जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं।

इस आश्रम के आसपास रहने वाले आदिवासी मजदूर वर्ग के अलावा इस स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर जंगल में ईंट के भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों को लगभग 165 कंबल, सोलापुरी चादरों, कपड़ों का वितरण किया गया।

इसके अलावा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों के कपड़े तथा बच्चों के खिलौने एवं स्कूलोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।

इस पुनीत कार्य में सर्वश्री करुणा शंकर शुक्ला, ट्रस्टी कान्यकुब्ज मंडल मुंबई, महाराष्ट्र सरकार में कार्यरत अकाउंट ऑफिसर गणेश भोडीवले, योगेश बाजपेई, बी आर पाटिल, दिनेश पाटिल, सत्यनारायण दुबे, संतोष अवस्थी, डब्ल्यू एम सांगले, नागेश मिश्रा तथा पवन सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

समस्त ब्राह्मण सेवा समाज सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने समाज के लोगों से निवेदन किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद कर मानव धर्म को सार्थक करें।