October 23, 2021

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा क्षेत्रीय हिन्दी प्रतियोगिता का आयोजन

गोरखपुर ब्यूरो: राजभाषा विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय हिन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 20 अक्टूबर, 2021 को हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन बहुविषयक पद्वति प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता में मुख्यालय, मंडलों तथा कारखानों से 16 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का नाम रेलवे बोर्ड द्वारा अखिल रेल स्तर पर आयोजित की जाने वाले हिन्दी वाक् प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु भेजा जायेगा।

मुख्य राजभाषा अधिकारी सतीश कुमार पांडेय तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह के कुषल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जे. पी. सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/यातायात एवं ओमकार नाथ सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम थे।

इस अवसर पर राजभाषा अधिकारी/मुख्यालय अरशद मिर्जा एवं राजभाषा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।