June 23, 2021

उत्तर मध्य रेलवे: 17 रेल सुरक्षा बल कर्मी उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Indian Railways' Head Qs, Rail Bhavan, New Delhi

उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले सभी बल सदस्यों को डीजी/आरपीएफ एवं आईजी/पीसीएससी/उमरे ने दी बधाई

प्रयागराज ब्यूरो: रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में कार्यरत 7 बल सदस्यों को अपनी 15 वर्षों तक पूर्ण निष्ठा, कौशल एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2019 के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित बल सदस्यों में प्रद्युम्न कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक, रेसुब, कानपुर सेंट्रल, जितेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, रेसुब, मुख्यालय वर्तमान तैनाती सतर्कता विभाग/उमरे, संतोष कुमार राय, सहायक उपनिरीक्षक, रेसुब पोस्ट नैनी, अखिलेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल-पोस्ट प्रयागराज छिवकी, कमलाकांत मिश्रा, हेड कान्स्टेबल पोस्ट माण्डा, शशिधर यादव, कांस्टेबल पोस्ट कानपुर सेंट्रल एवं दिनेश कुमार श्रीवास, कांस्टेबल, झांसी का समावेश है।

इसी प्रकार 10 बल सदस्यों को 25 वर्षों तक रेलवे सुरक्षा बल में विभिन्न स्थानों पर अभी तक ईमानदारी, निष्ठापूर्वक एवं साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित बल सदस्यों में कमलेश प्रसाद शुक्ला, निरीक्षक-विशेष आसूचना शाखा, प्रयागराज, अनिल कुमार गौतम, उपनिरीक्षक प्रशासन पोस्ट, आगरा, ओमप्रकाश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक-डॉग स्क्वाड आगरा, कृष्णानंद तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक-टूण्डला प्रयागराज, फतेह बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक-पोस्ट प्रयागराज छिवकी, नाथू राम यादव, हेड कांस्टेबल झांसी, संतोष कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल आगरा, रामबाबू मिश्रा, हेड कांस्टेबल पोस्ट फतेहपुर, अनिल कुमार रजक, हेड कांस्टेबल झांसी एवं परमात्मा मिश्रा, हेड कांस्टेबल मिर्जापुर का समावेश है।

उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले उपरोक्त सभी बल सदस्यों को अरुण कुमार, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल एवं रवीन्द्र वर्मा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे ने बधाई दी है।

#NCR #NorthCentralRailway #RPF #DGRPF