December 19, 2019

निर्माण संगठन, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, तकनीकी संगोष्ठी, स्वास्थ्य परिचर्चा एवं कवि रघुवीर सहाय की जयंती का आयोजन

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रषासनिक अधिकारी/निर्माण सुधांषु शर्मा की अध्यक्षता में निर्माण संगठन, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के सभाकक्ष में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, तकनीकी संगोष्ठी, स्वास्थ्य परिचर्चा एवं कवि रघुवीर सहाय की जयंती का आयोजन 18 दिसम्बर, 2019 को किया गया।

सीएओ/सी सुधांषु शर्मा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में तकनीकी विषयों पर ज्ञानवर्धन होने के साथ ही राजभाषा के प्रयोग-प्रसार हेतु प्रेरणा मिलती है। तकनीकी गोष्ठी के अन्तर्गत श्री शर्मा ने ’सेफ्टी ऑन स्पाट’ विषय पर अपना व्यक्तव्य दिया।

डॉ चेतना पांडेय ने मूर्धन्य कवि रघुवीर सहाय के जीवन वृतान्त एवं रचनाओं पर प्रकाष डाला। स्वास्थ्य परिचर्चा के अन्तर्गत रेलवे के सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा. डी. के. चैधरी ने डेगू-बुखार एवं उसकी रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण पी. एन. राय सहित निर्माण विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उप मुख्य राजभाषा अधिकारी पन्ना लाल ने इस आयोजन में सभी का सवागत किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती कमलासिनी तिवारी, राजभाषा अधिकारी/निर्माण ने किया।