सीआरएस द्वारा झाँसी मंडल के अकोना-रागौल के मध्य नव विद्युतिकृत तथा दोहरीकृत लाइन का निरीक्षण
प्रयागराज ब्यूरो: उत्तर मध्य रेलवे का झाँसी मंडल प्रगति पथ पर अग्रसर है। मंडल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 19 जुलाई को मंडल के खैरार-भीमसेन खंड की दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अकोना से रागौल के मध्य नव विद्युतीकृत तथा दोहरीकृत 13.64 किमी रेलखंड का वैधानिक निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने झाँसी मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ अकोना स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन मास्टर कक्ष तथा सिग्नल एंड टेलीकॉम रुम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीआरएस, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), मंडल रेल प्रबंधक समेत सभी अधिकारियों द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

तत्पश्चात मोटर ट्राली के माध्यम से उक्त खंड के मध्य नवनिर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले स्टेशन, समपार फाटक, ओएमएस, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स, आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया, साथ ही मार्ग में आने वाले मेजर/माइनर ब्रिज और समपार फाटक का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल गाड़ी से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया। नवनिर्मित ट्रैक पर 121 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के पश्चात् सीआरएस द्वारा अनुमति प्रदान करने के बाद इस खंड पर रेल संचालन शुरू होगा।
उत्तर मध्य रेलवे निरंतर आधारभूत ढ़ाँचे को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयासरत है और यह निरीक्षण उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अकोना-रागौल खंड में दोहरीकरण की शुरुआत से न केवल रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सेवाएँ मिल सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान सीआरएस के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार, झाँसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण एस के गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) सर्भजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह सहित रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी और अन्य अधिकारी पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

