वित्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में पूर्वोत्तर रेलवे को माल लदान से ₹100 करोड़ से अधिक की आय
गोरखपुर ब्यूरो: रेल प्रशासन द्वारा व्यापारियों तथा औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में जून, 2025 तक कुल 0.991 मिलियन टन माल लदान से ₹101.468 करोड़ की आय हुई है तथा केवल माह जून, 2025 में कुल 0.429 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे ₹42.297 करोड़ की आय प्राप्त हुई।
समेकित प्रयासों के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में जून, 2025 तक कुल 0.991 मिलियन टन माल लदान लदान हुआ, जो गत वित्त वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही में जून, 2024 तक कुल 0.947 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 4.646 प्रतिशत अधिक है।
पूर्वोत्तर रेलवे: स्क्रैप निस्तारण से प्रथम तिमाही में ₹41.57 करोड़ की आय
गोरखपुर ब्यूरो : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरन्तर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिली है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर एवं रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से ये स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो रहे हैं।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में अप्रैल-जून, 2025 में ‘मिशन जीरो स्क्रैप‘ के तहत स्क्रैप निस्तारण से पूर्वोत्तर रेलवे को कुल ₹41.57 करोड़ की आय हुई है तथा जून, 2025 में स्क्रैप निस्तारण से ₹10.59 करोड़ की आय हुई है।
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ के तहत रेल परिसरों तथा रेल पटरियों के किनारे पड़ी हुई निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर निस्तारण किया गया है, जिससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में भी सफलता मिली है।

