February 15, 2024

झाँसी मंडल : मिशन ‘जीरो स्क्रैप’ के तहत स्क्रैप का निपटान

प्रयागराज ब्यूरो: झाँसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अपनी गतिशीलता की पहचान बनाए रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में निरंतर उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अलोक कुमार मिश्र के निरंतर प्रयासों के द्वारा सम्भव हुआ है।

झाँसी मंडल द्वारा जीरो स्क्रैप मिशन के तहत स्क्रैप निपटान अभियान चलाया जा रहा है। झाँसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के जनवरी-24 तक 2009.555 मीट्रिक टन रेलवे कबाड़ को बेचकर ₹7.792 करोड़ का राजस्व अभी तक अर्जित किया है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक मंडल ने कुल 6357.39 मीट्रिक टन स्क्रैप निस्तारित किया है, जिससे मंडल को लगभग ₹25 करोड़ की आय अर्जित हुई है। मंडल द्वारा समय-समय पर कबाड़ की नीलामी की जाती है।