January 2, 2024

झांसी मंडल ने स्थापित किया कर्मचारियों एवं पेंशनरों की शिकायतों के समाधान हेतु सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल

प्रयागराज ब्यूरो: मंडल रेल प्रबंधक/झाँसी कार्यालय परिसर में रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु स्थापित किए गए नवीनीकृत सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का उद्घाटन 01.01.24 को मंडल रेल प्रबंधक/झाँसी दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया गया कि रेल कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का प्रारम्भ 21.09.2023 से किया गया। उन्होंने कहा कि इस सेल के माध्यम से मंडल के रेल कर्मचारियों एवं पेंशनरों के प्रकरण प्राप्त किए जाते हैं तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु कार्मिक विभाग के कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है जो कि निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का समाधान करके कर्मचारियों को सूचित किया जाता है।

डीआरएम सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में सिंगल विंडो में लगभग 2450 प्रकरणों का समाधान किया जा चुका है। मंडल के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अपना आवेदन इस सेल के माध्यम प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सेल में प्राप्त प्रकरणों में एक यूनिक आईडी नम्बर दिया जाता है। इस आईडी नम्बर से कर्मचारी एवं पेंशनर अपने प्रकरण में की गई कार्यवाही की स्थिति जान सकते हैं। इस सेल के माध्यम से कर्मचारी की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ा है।

इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल में वर्ष 2023 में लगभग 2,500 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई, 540 कर्मचारियों को एमएसीपी के अन्तर्गत वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया गया एवं अनुकम्पा के आधार पर लगभग 84 मामलों में नियुक्ति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ परिचालन आर. डी. मौर्या, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएंडडब्ल्यू) राहुल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओएंडएफ) अंकित तिवारी, मंडल कार्मिक अधिकारी जी. पी. मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा लवी अब्राहम उपस्थित रहे।

सेवानिवृत समारोह

झाँसी मंडल, उत्तर मध्य रेलवे से 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों हेतु 01.01.2024 को सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक/झाँसी दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में 38 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, स्वर्ण जड़ित पदक एवं पीपीओ आदि प्रदान किए गए। समस्त सेवानिवृत कर्मियों को कुल ₹11.18 करोड़ का भुगतान NEFT के माध्यम से सीधे उनके खातों में किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बी. के. चतुर्वेदी मंडल कार्मिक अधिकारी जी पी मिश्रा उपस्थित रहे तथा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई रेल सेवा हेतु नव वर्ष की शुभकामनाओं सहित धन्यवाद दिया।