January 4, 2023

झांसी मंडल: सेवानिवृत 57 रेलकर्मियों को विदाई

प्रयागराज ब्यूरो: उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल से 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत हुए 57 रेल कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन सोमवार, 02.01.2023 को किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 57 रेलकर्मचारी सेवानिवृत हुए। सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, स्वर्ण जड़ित पदक एवं पीपीओ आदि प्रदान किए गए। सभी सेवानिवृत कर्मियों को कुल ₹13,26,66,928/- का भुगतान NEFT के माध्यम से सीधे उनके खातों में किया गया।

सेवानिवृत्त रेलकर्मी को अंतिम भुगतान प्रपत्र प्रदान करते हुए डीआरएम/झांसी आशुतोष

समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बी. के. चतुर्वेदी, मंडल कार्मिक अधिकारी जी. पी. मिश्रा उपस्थित रहे तथा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई रेल सेवा हेतु उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाओं सहित ससम्मान विदा दिया गया।