November 23, 2022

उत्तर मध्य रेलवे: पीसीओएम पुरस्कार से 105 कर्मचारी पुरस्कृत

प्रयागराज ब्यूरो: उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के अरावली सभागार में 18.11.2022 को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिप्लव कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक द्वारा वर्ष 2021-22 में परिचालन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्यालय के 18, प्रयागराज मंडल के 44, झांसी मंडल के 25 तथा आगरा मंडल के 18 कर्मचारियों सहित कुल 105 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार समारोह में डी. के. वर्मा, मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक, एस. के. शुक्ला, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/गुड्स, गिरीश कंचन, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/कोचिंग, शिवम शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) /प्रयागराज, जयशंकर, निजी सचिव-I (राजपत्रित), राहुल सिंह यादव, वरिष्ठ यातायात प्रबंधक/योजना/प्र.का. सहित परिचालन विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश कंचन, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/कोचिंग ने किया। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक बिप्लव कुमार ने अपने संबोधन में पुरस्कार प्राप्त करने वाले समस्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा संरक्षा के साथ बड़ी सजगता से गाड़ियों के समयपालन का विशेष ध्यान रखते हुए ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा सुझाए गए उपायों एवं कर्मचारियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी उन्होंने सुना एवं उनके निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया।

#NorthCentralRailway #NCR #PCOM #Awards