November 17, 2022

राजेश कुमार सुंदरका बने केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष

केद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ ने सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार सुंदरका को सीतामढ़ी जिला का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने स्थानीय सभागार में राजेश कुमार सुंदरका को जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि श्री सुंदरका के एक सक्रिय समाजसेवी होने और रेलवे एवं अन्य क्षेत्रों में उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ सीतामढ़ी जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि संस्था संपूर्ण भारतवर्ष में निशुल्क निस्वार्थ जागरूकता अभियान के साथ-साथ यात्री सुविधा के लिए काम करती है। संस्था को किसी भी प्रकार का सरकारी या गैर सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा खुरानी, जहरखुरानी को लेकर देश भर में विगत 18 वर्षों से यह संस्था काम कर रही है।

श्री सुंदरका के जिलाध्यक्ष बनने पर आलोक कुमार, राधेश्याम मिश्रा, डॉ महावीर ठाकुर, प्रमोद सराफ, डॉ संजय वर्मा, अनिल जालान, डॉ वरुण कुमार, रामबाबू, जनार्दन भरतिया, अभय प्रसाद, राम प्रवेश, बैद्यनाथ प्रसाद, मदन प्रसाद, अरविन्द कुमार, राजीव कुमार गुड्डू, निर्मल व्याहुत, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, पंकज गोयनका समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि रेलवे के विकास के लिए सुंदरका द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीतामढ़ी में कई उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, अब भविष्य में इनमें और भी वृद्धि होने की उम्मीद है।