September 22, 2022

तकनीकी शब्दों को हिन्दी में रूपांतरित कर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाया जाए -अखिलेश सिंह, सीई/सी

पूर्वोत्तर रेलवे पर मनाया जा रहा है राजभाषा पखवाड़ा

गोरखपुर ब्यूरो: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 19 से 28 सितम्बर, 2022 तक मनाए जा रहे राजभाषा पखवाड़े के उपलक्ष्य में मुख्यालय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मुख्य इंजीनियर/निर्माण अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रमुख मुख्य इंजीनियर सभाकक्ष, गोरखपुर में 20 सितम्बर, 2022 को सम्पन्न हुई।

इस अवसर मुख्य इंजीनियर/निर्माण श्री सिंह ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत संघ की राजभाषा घोषित किया गया। इस उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। देश की स्वतंत्रता में हिन्दी भाषा का एक महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग हिन्दी में कार्य करें तथा तकनीकी शब्द को भी हिन्दी में रूपान्तरित कर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाएं।

इस अवसर पर उप मुख्य राजभाषा अधिकारी राहुल यादव ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि ‘क’ और ‘ख’ क्षेत्र के साथ हिन्दी पत्राचार के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत बनाए रखें तथा सभी विभागों में जांच स्थल स्थापित हैं, इसे सक्रिय रखने का प्रयास करें।

राजभाषा अधिकारी अरशद मिर्जा ने राजभाषा के प्रयोग एवं रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के सभी मुख्य बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया तथा सभी का अभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी विभागों के राजभाषा सम्पर्क अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी अरशद मिर्जा ने किया।

#NER #Hindi #RajbhashaPakhwara #NERailway #IndianRailways