September 22, 2022

झांसी मंडल: त्रैमासिक राजभाषा बैठक एवं राजभाषा प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज ब्यूरो: मंडल रेल प्रबंधक/झांसी आशुतोष की अध्‍यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति झांसी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन मंगलवार, 20 सितंबर को किया गया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष ने कहा कि यद्यपि झांसी मंडल पर राजभाषा कार्यान्‍वयन की स्थिति संतोषजनक है फि‍र भी मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों को एक टीम के रूप में काम करते हुए राजभाषा कार्यान्‍वयन को और सशक्‍त करना होगा।

उन्‍होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विभिन्‍न अधिकारीगण अपने दैनंदिन निरीक्षण के दौरान राजभाषा को भी एक मद के रूप में शामिल करें।

विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्‍फ्रा एवं अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि झांसी मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन के क्षेत्र में उत्तर मध्‍य रेलवे का अग्रणी मंडल है।

बैठक के पश्‍चात राजभाषा पखवाड़ा-2022 के अंतर्गत अधिकारी वर्ग की प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक का संचालन केशव त्रिपाठी वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।

#DRMJhs #RajbhashaPakhwara #NCR #NorthCentralRailway #Hindi