June 12, 2022

खैरार-भीमसेन रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

प्रयागराज ब्यूरो: मंडल रेल प्रबंधक/झांसी आशुतोष द्वारा 10.06.22 को खैरार-भीमसेन रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीआरएम ने रागौल, भरुआसुमेरपुर और घाटमपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधा का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को इन्हें और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशनों पर  ट्रेन संचालन तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारीकी से जांचा।

पावर प्लांट 1980 मेगावाट एनयूपीपीएल साइडिंग के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अक्टूबर 2022 का है, जिसे समय से पूरा करने हेतु रेलवे तथा राइट्स के बीच समन्वय वार्ता भी की गई।

उल्लेखनीय है कि खैरार-भीमसेन खंड (110 किमी) का दोहरीकरण झांसी-खैरार-भीमसेन तथा खैरार- भीमसेन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसकी लम्बाई 411 किमी है।

सेफ्टी सेमिनार का आयोजन

बांदा रनिंग लॉबी पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) झांसी मंडल अशोक प्रिय गौतम की अध्यक्षता में बांदा रनिंग लाबी में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें चीफ क्रू कंट्रोलर बांदा, 4 मुख्य लोको निरीक्षक, 29 लोको पायलट तथा 18 सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में खतरे के सिग्नल को पार करना (स्पेड), सहायक नियमों का उल्लंघन, शांटिग की सावधानियां, रोलिंग डाउन, एवं संरक्षित और सुरक्षित रेल संचालन इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) झांसी ने  इन विषयों पर अपने विचार प्रकट किए तथा तनाव मुक्त कैसे रहें, इस पर रोचक जानकारी भी दी। स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं और उनमें से कुछ के त्वरित समाधान भी कर दिए।

#NUPPL #RITES #SPAD #DRMJhs