April 1, 2022

पूर्वोत्तर रेलवे: “स्टोर शील्ड मापदंडों” पर स्टोर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

गोरखपुर ब्यूरो: पूर्वोत्तर रेलवे भंडार विभाग के “स्टोर शील्ड मापदंडों” के संबंध में 31 मार्च, 2022 को सभी डिपो एवं मंडल अधिकारियों की बैठक प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख वित्त सलाहकार श्रीमती प्रीति झा ने भी उपस्थित अधिकारियों का ऑडिट एवं स्क्रैप निस्तारण से संबंधित वित्तीय तथ्यों पर उचित मार्गदर्शन किया।

बैठक में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. केे. श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु निविदाओं का समय से निस्तारण, संरक्षा, यात्री सुविधा एवं स्टाॅक मदों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जेम के माध्यम से सामान्य उपयोग की वस्तुओं की सीधी खरीद एवं स्क्रैप निस्तारण के विशेष निर्देश भी दिए।

वर्ष 2021-22 की उपलब्धताओं में 40,000 मीट्रिक टन स्क्रैप का निस्तारण किया गया, जिससे ₹165 करोड़ का रेल रास्तव प्राप्त हुआ।

इसके अलावा संरक्षा तथा यात्री सुविधा एवं स्टाॅक मदों की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की गई, और लगभग 9 करोड़ निष्क्रिय (इनएक्टिव) एवं सरप्लस मदों का निस्तारण किया गया।

बैठक में मुख्य सामग्री प्रबंधक ए. के. तिवारी, अनिल कुमार गुप्ता एवं चन्द्रपाल सहित सभी फील्ड अधिकारी एवं क्रय अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो परिचय(ऊपर): मुख्यालय, डिपो एवं मंडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. के. श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण।