January 3, 2022

वर्ष के पहले कार्य दिवस पर डीआरएम ने दी सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई

झांसी: वर्ष 2022 के पहले कार्य दिवस पर सोमवार, 03.01.2022 को मंडल रेल प्रबंधक झांसी आशुतोष ने सभी रेल कर्मियों, अधिकारियों सहित मंडल कार्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मियों के प्रोत्साहन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी विभागीय कार्यालयों, मंडल नियंत्रक कार्यालय एवं रेलवे कैंटीन आदि में जाकर कर्मचारियों से मिलकर सभी को नव वर्ष की बधाई दी गई।

इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने के प्रति प्रेरित किया, जिससे झाँसी मंडल एवं भारतीय रेल के विकास में वे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इस दौरान  कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अधिक सतर्क रहने हेतु उन्होंने सभी कर्मचारियों को हिदायत भी दी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (तकनीकी) अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) सत्य प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएंडडब्ल्यू) करूणेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अशोक प्रिय गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।