आलोक कंसल, जीएम/प.रे. गिर पड़े
GM/WR Alok Kansal & his wife Tanuja Kansal, Chairperson of Woman Welfare Organisation, Western Railway
कंधे में आई गम्भीर चोट, ग्लोबल हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन
महालक्ष्मी वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान फिसले पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल
मुंबई : प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल को महालक्ष्मी वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान फिसल जाने से गंभीर चोट आई है। पता चला है कि यह घटना सोमवार, 1 सितंबर की है।
सूत्रों का कहना है कि जीएम/प.रे. आलोक कंसल उस दिन महालक्ष्मी वर्कशॉप का निरीक्षण करने गए थे। यह घटना करीब पौने दो बजे दोपहर को तब घटित हुई जब जीएम अपना निरीक्षण खत्म करके निकल रहे थे, तभी उन्होंने ध्यान नहीं दिया और उनका पांव वहां पड़ा जहां बारिश के चलते काई लगी हुई थी।
उन्होंने बताया कि इससे अचानक जीएम जोर से फिसले और धड़ाम से नीचे गिर पड़े। उन्हें संभालने और उठाने उनके पीछे दौड़े उनके सेक्रेटरी सचिन शर्मा भी फिसल गए। उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों का इस तरह सबके सामने गिर पड़ना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

इस गिरापड़ी में जीएम आलोक कंसल के दाएं कंधे पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल पांच सितारा ग्लोबल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तमाम जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि कंधे में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है।
पता चला है कि मंगलवार, 2 सितंबर को उनके कंधे का ऑपरेशन किया गया। हालत सुधरने और व्यवस्थित होने के बाद उन्हें गुरुवार, 3 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया।
परंतु उनकी देखभाल में उनके आसपास रहे लोगों को आश्चर्य इस बात का रहा कि इस दौरान कंसल साहब को अपनी उंगलियों पर नचाने वाली उनकी “गोपिका” कोरोना के डर से उन्हें देखने अस्पताल नहीं पहुंची।
तथापि, उनका कहना था कि कंसल साहब जल्दी से स्वस्थ हो जाएं, उनकी तो यही कामना है। इन लोगों के चेहरे पर अपने जीएम के प्रति पूरी सहानुभूति दिखाई दे रही थी।
अब उनकी यह सहानुभूति ‘पत्नी पीड़ित एक पति’ के लिए थी, या जोन के मुखिया होने के नाते थी, यह समझना थोड़ा मुश्किल है। बहरहाल कंसल साहब जल्दी स्वस्थ हो जाएं, यह ज्यादा जरूरी है।
#GMWR #WesternRailway #RailMinIndia #RailwayBoard

