September 26, 2024

69वें वीआरएसपी-2024 हेतु अधिसूचना जारी-रेलकर्मी एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल के माध्यम से करें ई-सेल्फ नॉमिनेशन

गोरखपुर ब्यूरो: वर्ष-2023 के दौरान जोनल रेलवे स्तर पर उत्कृष्ट कार्य सम्पादन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे पर 69वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (#VRSP-2024) – रेल सप्ताह समारोह – में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु #HRMS अवार्ड मॉड्यूल पर अधिसूचना 24 सितम्बर, 2024 को जारी कर दी गई है तथा पुरस्कार हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ई-सेल्फ नॉमिनेशन किए जाने की अन्तिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 है।

69वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (वीआरएसपी-2024) हेतु एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल के माध्यम से मुख्यालय, मंडल, कारखाना एवं मंडलेत्तर इकाईयों के अधिकारी एवं कर्मचारी ई-सेल्फ नॉमिनेशन 24 अक्टूबर, 2024 तक कर सकते हैं। एक अधिकारी/कर्मचारी का नॉमिनेशन निम्नलिखित श्रेणियों में से केवल एक ही श्रेणी में किया जा सकता है-

  • नव अभिनव प्रयोग (इनोवेशन्स)/प्रक्रिया/कार्य पद्धति से खर्च में कटौती, उत्पादन में सुधार, आयात विकल्प इत्यादि।
  • रेल सम्पत्ति एवं जान-माल के सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य।
  • रेल राजस्व में वृद्धि, बिना टिकट यात्रा एवं चोरी की घटनाओं को रोकने की दिशा में विशेष प्रयास।
  • संरक्षा, सुरक्षा, परिचालन में सुधार, बेहतर अनुरक्षण तथा परिसम्पत्तियों (एसेट्स) के बेहतर उपयोग की दिशा में किये गये उत्कृष्ट कार्य।
  • रिकॉर्ड समय में पूर्ण की गई परियोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में।
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
  • किसी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन।

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु ई-सेल्फ नॉमिनेशन से पूर्व आवेदक एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल डैशबोर्ड पर उपलब्ध यूजर्स मैनुअल को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें। ई-सेल्फ नॉमिनेशन से पूर्व यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि नाम, पदनाम, विभाग, मंडल, इकाई सही हो, तथा आवेदक अपने नियंत्रक अधिकारी का विवरण (एचआरएमएस आईडी/नाम) अवश्य अंकित करें।

आवेदक द्वारा इस पुरस्कार हेतु एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल के अनुसार ई-सेल्फ नॉमिनेशन में नॉमिनी का नाम एवं पद द्विभाषी होगा तथा विस्तृत विवरण जैसे ई-मेल आईडी, वर्तमान पद एवं अधिकतम पिछले 5 वर्ष में धारित पद का उल्लेख किया जाए। एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल के माध्यम से निर्धारित कॉलम में 1,000 कैरेक्टर का प्रशस्ति हो। प्रशस्ति 31 दिसम्बर, 2023 तक (कैलेंडर वर्ष-2023) के लिए होना चाहिए। प्रशस्ति में किस श्रेणी के अन्तर्गत नॉमिनेशन किया जा रहा है, उसके सम्बन्ध में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख हो। गलत अथवा अधूरे नॉमिनेशन को निरस्त माना जाएगा।

समूह-‘ग‘ एवं ‘घ‘ श्रेणी के कर्मचारियों एवं कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (जेएजी)/सेलेक्शन ग्रेड (एसजी) तक के अधिकारी, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया हो, वह ई-सेल्फ नॉमिनेशन कर सकते हैं। सेलेक्शन ग्रेड (एसजी) के ऊपर के अधिकारी ई-सेल्फ नॉमिनेशन न करें।

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार सहायता हेतु हेल्प डेस्क नम्बर (रेलवे एवं सीयूजी) 9794840058 है। #एचआरएमएस अवार्ड मॉड्यूल https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login पर देखा जा सकता है।