February 29, 2024

सुमावली-जोरा (गेज परिवर्तन) नए विद्युतिकृत रेलखंड का निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल

प्रयागराज ब्यूरो: प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा 28.02.24 को झाँसी मंडल के नए विद्युतिकृत सुमावली-जोरा (आमान परिवर्तन) रेलखंड पर 25KV AC विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजली, विद्युत कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्भे, ओएचई, ट्रैक्शन सब-स्टेशन  सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गई।

सभी इंस्टालेशंस की कार्य गुणवत्ता की परख के पश्चात उक्त रेलखंड पर निरीक्षण विशेष गाड़ी से 90 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है।

ग्वालियर-श्योपुरकलां लगभग 200 किमी खंड पर आमान परिवर्तन (गेज कंवर्जन) का कार्य तेजी से चल रहा है। इस खंड पर ग्वालियर से सुमावली के मध्य मेमू रेल सेवा का प्रारंभ अक्टूबर 2023 से हो रहा है। इस खंड पर हाल ही में जोरा से कैलारस खंड का रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण कर चुके है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य बिजली इंजीनियर (निर्माण) डी बी सिंह, उप मुख्य बिजली इंजीनियर (TRD) कुलदीप कुमार सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे।