June 15, 2022

मुख्य बिजली इंजीनियर, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा क्रू-लॉबी एवं मॉडल रनिंग रूम का निरीक्षण

प्रयागराज ब्यूरो: मुख्य विजली इंजीनियर सतीश कोठारी द्वारा 11 जून 2022 को झांसी क्रू-लॉबी एवं मॉडल रनिंग रूम का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लॉबी पर नवविकसित यार्ड सिम्युलेटर का उद्धघाटन करते हुए संरक्षित गाड़ी संचालन में नवीन तकनीक से युक्त नित नये विकास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने मुख्य लोको निरीक्षकों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करने एवं नामित लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की समस्यायों का व्यवहारिक समाधान करने पर जोर दिया। मॉडल रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम के उत्कृष्ठ रखरखाव पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्य बिजली इंजीनियर (लोको), वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) रघुनाथ सिंह एवं सहायक मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) उपस्थित रहे।