March 25, 2022

विवेक मिश्र ने संभाला अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), झांसी मंडल का कार्यभार

प्रयागराज ब्यूरो/झांसी: भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी विवेक मिश्र ने झांसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) का पदभार आज 25 मार्च 2022 को संभाल लिया। श्री मिश्र इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य विद्युत अभियंता (सामान्य) के पद पर पदस्थ थे।

श्री मिश्र भारतीय रेलवे विद्युत अभियांत्रिकी सेवा से वर्ष 1997 में भारतीय रेल को ज्वाइन किया था। उन्होंने रेलवे में अपने कैरियर की शुरुआत सहायक विद्युत अभियंता, एसी लोको शेड गाजियाबाद से की थी।

विवेक मिश्र द्वारा इंजन से जुड़े नवाचार कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2003 में रेलमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने निदेशक, सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम (मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ एंड साइंसेस) के पद पर भी उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है।

झांसी मंडल से स्थानांतरित होकर पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर डेपुटेशन पर डीएफसी में महाप्रबंधक (विद्युत) के पद पर पदस्थ किए गए हैं।