March 9, 2022

झांसी मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण में लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जन

इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया!

प्रयागराज ब्यूरो/झांसी: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक स्क्रैप सामग्री का निस्तारण कर ₹55.27 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है। जबकि इस वित्तीय वर्ष के दौरान झांसी मंडल को स्क्रैप निस्तारण द्वारा ₹50 करोड़ का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया था। यह राशि निर्धारित लक्ष्य से 10% से अधिक है।

इस प्रकार झांसी मंडल ने इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के निर्धारित लक्ष्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष पूरा होने से 23 दिन पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त होने के बाद अब अगली नीलामी दि. 15.03.22 को होना निर्धारित किया गया है, जिससे इसी वित्तीय वर्ष के दौरान स्क्रैप निस्तारण के माध्यम से अर्जित राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।

यह उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक हो रही है। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

#Scrap #DRMJhansi #NCR