February 14, 2022

पूर्वोत्तर रेलवे की टिकट जांच आय में वृद्धि

गोरखपुर ब्यूरो: पूर्वोत्तर रेलवे, अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से पूर्वोत्तर रेलवे पर टिकट जांच से भी राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है।

वर्तमान वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर टिकट जांच से ₹80.79 करोड़ की आय हुई तथा बिना बुक सामानों के पकड़े गए मामलों से ₹16.29 लाख के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है। इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस से बचाव हेतु चलाए जा रहे
अभियान के अंतर्गत, बिना मास्क लगाए यात्रियों की जांच में 8832 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।

वर्तमान वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक की अवधि में टिकट जांच के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी एवं मुख्यालय द्वारा कुल मिलाकर 11.94 लाख बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा के मामले पकड़े गए हैं। पकड़े गए
इन यात्रियों से ₹80.79 करोड़ रेल राजस्व की प्राप्ति हुई, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस मद में प्राप्त रेल राजस्व ₹4.38 करोड़ से 1746 प्रतिशत अधिक है।

इसी प्रकार बिना बुक माल के पकड़े गये मामलों में भी वृद्वि हुई है। वर्तमान वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक इस प्रकार के 9722 मामलें पकड़े गए, जिनसे ₹16.29 लाख की वसूली की गई, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में के 102 मामलों से ₹26 हजार की
प्राप्ति हुई थी।

इसके अतिरिक्त इस अवधि में कोविड से बचाव हेतु चलाए गए फेस मास्क के जांच अभियान में बिना मास्क लगाज 8832 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग ₹15 लाख के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है।

रेलवे प्रशासन उचित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए रेलवे टिकट चेकिंग का अभियान चलाती है।