June 18, 2022

आग में झुलसती रेल!!

सबसे ज्यादा रेलगाड़ियों की डिमांड कहां होती है बिहार में!

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से समेत, सबसे ज्यादा रेल में नौकरी किसको चाहिए? बिहार को!

सबसे ज्यादा वीआईपी कोटा किसको चाहिए? बिहार को!

सबसे ज्यादा रेलमंत्री कहां के लोग बनना चाहते हैं? बिहार के!

कोरोना काल में सबसे ज्यादा वापसी के लिए रेल किसको चाहिए थी? बिहार को!

देशभर में परीक्षा देने के लिए सबसे ज्यादा रेल कहां के युवाओं को चाहिए? बिहार के!

जरा विचार करें ! आपका सरकार से विरोध हो सकता है, लेकिन अपने पैरों पर कुल्हाड़ी नहीं मारें!

राजनीतिक हताशा में देश के गरीबों की धमनी रेल को मत जलाएं! अमीर तो हवाई जहाज से चलने लगे हैं।

ताकत है! साहस है! हिम्मत है! तो सत्ता को बदलो! वरना यह क्षेत्र गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, बीमारी और पलायन का गड्ढा बना रहेगा और इसके सबसे बड़े अपराधी यही लोग हैं और रहेंगे!

भारतीय रेल तो गरीब की जोरू है। जब चाहो उस पर हमला कर दो!

आज बिहार के सुरवीरों ने बंद का ऐलान किया है। अगर साहस है तो बिहार के एयरपोर्ट, विधानसभा राज्य सचिवालय पर ऐसा उधम मचाइए! आपकी बात / दर्द / फरियाद / शिकायत… उस सत्ता के क्रीमी लेयर गलियारे तक भी पहुंचेगी, लेकिन आप ऐसी हिम्मत नहीं कर सकते! क्योंकि आप कायर हैं! आप केवल कायरों वाली हरकतें ही करेंगे!

आप, आपकी सेवा के लिए स्टेशन पर इंतजार करती रेल पर ही हमला करेंगे! शर्मनाक! अत्यंत शर्मनाक!!

ऐसा युवा जहां भी जाएगा, वहीं देश को डुबाएगा!

हो सके तो इस राजनीतिक साजिश का शिकार बनने से बचें बिहार और उत्तर प्रदेश के युवा!

प्रेमपाल शर्मा, पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रेल मंत्रालय, 17 जून 2022.