April 3, 2022

स्क्रैप निस्तारण में झांसी मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रयागराज ब्यूरो/झांसी: उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 में मार्च के अंत तक स्क्रैप सामग्री के निस्तारण द्वारा ₹60.74 करोड़ का राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल आशुतोष के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप झांसी मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के लक्ष्य ₹50 करोड़ को पार करते हुए 21.48% अधिक के साथ ₹60.74 करोड़ प्राप्त किया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में झांसी मंडल द्वारा रेल पथ स्क्रैप 10711.42 मीट्रिक टन एवं अन्य विविध स्क्रैप 648.35 मीट्रिक टन का निस्तारण किया गया है। इसके अतिरिक्त अपनी कोडल लाइफ पूरी कर चुके कंडम रोलिंग स्टॉक (डीजल लोको-8, बीजी कोच- 13, एनजी कोच-18, एनजी वैगन-11) का भी निस्तारण ई-ऑक्शन के माध्यम से इसी वित्त वर्ष में  किया गया।

इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर आशुतोष, मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा अगले वित्तवर्ष में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।