November 28, 2021

पूर्व मध्य रेलवे के आठ अधिकारी-कर्मचारी रेलमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

पूर्व मध्य रेलवे का “65वां वार्षिक रेल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह” संपन्न

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर के वैशाली प्रेक्षागृह में शनिवार, 27 नवंबर 2021 को “65वां वार्षिक रेल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पुरस्कार को रेलमंत्री के द्वारा दिया जाता है, परंतु कोरोना महामारी की वजह से इस बार पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी जोनल रेलवे को दे दी गयी है।

समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को रेलमंत्री स्तर पर सम्मानित करने हेतु चयन किया गया था। परंतु कोविड महामारी के कारण 65वां रेल सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका था।

अतः रेलवे बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 65वें रेल सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित रेलकर्मियों को क्षेत्रीय स्तर पर महाप्रबंधक के हाथों सम्मानित किया जाए। इसी क्रम में शनिवार 27 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित पूर्व मध्य रेल के 8 अधिकारियों एवं कर्मचरियों को महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

पूर्व मध्य रेलवे के रेलमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए 8 अधिकारी एवं कर्मचारीगण-

1. राजेश कुमार कुशवाहा – वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, दानापुर: श्री कुशवाहा ने विभिन्न स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, रूट रिले इंटरलॉकिंग और पैनल इंटरलॉकिंग को चालू करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के हाथों रेलमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करते हुए राजेश कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, दानापुर।

श्री कुशवाहा ने 10 समपार फाटकों, 21 स्लाइडिंग बूम, समपार फाटकों पर 16 ईएलबी, 18 आईपीएस, 15 डाटा लॉगर और विभिन्न स्टेशनों पर 25 ईएलडी की इंटरलॉकिंग सुनिश्चित की।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल के सभी 68 मंडलों में कार्यरत वर्तमान सभी सीनियर डिवीजनल सिग्नल एंड टेलिकॉम इंजीनियर्स में एकमात्र सीनियर डीएसटीई राजेश कुमार कुशवाहा हैं, जिन्हें वतर्मान में यह रेलमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान प्राप्त हुआ है।

श्री कुशवाहा अत्यंत परिश्रमी और अपने मातहत कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखने वाले अधिकारी हैं। इसके अलावा वह अपने सभी सहकर्मी ब्रांच अधिकारियों तथा मंडल रेल प्रबंधक के साथ समन्वय बनाकर अपने काम को अंजाम देने के लिए भी जाने जाते हैं। उच्च शिक्षित श्री कुशवाहा को स्थापना नियमावली, एसओपी और अपने विभागीय कामकाज सहित समस्त रेल कार्य का बृहद् अनुभव है।

2. सुजीत कुमार झा – मुख्य इंजीनियर, निर्माण (दक्षिण), गंगा ब्रिज, महेन्द्रूघाट, पटना, तत्कालीन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), दानापुर।

3. सुधांशु रंजन – वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, पं. दीन दयाल उपाध्याय, तत्कालीन मंडल परिचालन प्रबंधक, धनबाद।

4. अमित कुमार – उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, निर्माण (उत्तर) समस्तीपुर, तत्कालीन वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, सोनपुर।

5. कुमार उदय – उप-वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (सामान्य), हाजीपुर, तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, धनबाद।

6. रागिनी सिन्हा – वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, सिगनल एवं दूरसंचार, दानापुर।

7. मोहम्मद सुलेमान – लोको पायलट, मेल/एक्स, नरकटियागंज, समस्तीपुर

8. बिजय कुमार मालाकर – तकनीशियन-।, कैरेज एवं वैगन, पटना।

#GMECR #EastCentralRailway #RashtriyaRailPuraskar