VPRPL के कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन का बोझ सर्वसामान्य निवेशकों पर क्यों?

रेलवे से इंदौर तक सरकारी अनुबंध विवाद, करोड़ों की बैंक गारंटी जब्ती और अदालतों में कानूनी लड़ाई—निवेशकों के सामने कई प्रश्न

नई दिल्ली/जयपुर: विष्णु प्रकाश आर. पुंगलिया लिमिटेड (VPRPL) से जुड़े सरकारी बुनियादी ढ़ांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनुबंधों में पिछले कुछ वर्षों में सामने आए अनुबंध निरस्तीकरण (कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन), बैंक गारंटी जब्ती (फॉरफीचर) और प्रतिबंध (डीबारमेंट) के मामलों ने कंपनी के कार्य-निष्पादन (एक्जीक्यूशन), संविदात्मक जवाबदेही (कॉन्ट्रैक्टुअल एकाउंटेबिलिटी) और आम शेयरधारकों पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

सबसे ताजा विवाद बीकानेर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना से जुड़ा है, जहां उत्तर पश्चिम रेलवे ने VPRPL-KSIPL बीकानेर संयुक्त उपक्रम (JV) के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया। कंपनी के डिस्क्लोजर के अनुसार इस निरस्तीकरण का वित्तीय प्रभाव करीब ₹19.95 करोड़ बताया गया है, जिसमें लगभग ₹19.12 करोड़ की बैंक गारंटी और ₹0.83 करोड़ की सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) शामिल है।

Advertisements

कंपनी ने निरस्तीकरण और उससे जुड़े विवादों को चुनौती देते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तथा बैंक गारंटी भुनाने (एनकैशमेंट) के विरुद्ध न्यायिक राहत मांगी।

जयपुर–सवाई माधोपुर: करीब ₹9.96 करोड़ की गारंटी और सिक्योरिटी पर कार्रवाई

जनवरी 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर–सवाई माधोपुर दोहरीकरण परियोजना का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया। कंपनी की वित्तीय सूचनाओं के अनुसार, करीब ₹9.96 करोड़ की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी और सुरक्षा निधि की जब्ती से संबंधित कार्रवाई हुई।

कंपनी ने राजस्थान उच्च न्यायालय में इस निरस्तीकरण को चुनौती दी। कंपनी का दावा था कि परियोजना क्रियान्वयन में कई साइट संबंधी बाधाएं थीं तथा ड्राइंग, कार्यस्थल की उपलब्धता, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और प्रशासनिक स्वीकृतियों जैसी संविदात्मक आवश्यकताओं में संबंधित विभाग की ओर से देरी हुई।

दूसरी ओर रेलवे ने परियोजना की धीमी प्रगति, अपर्याप्त मशीनरी की तैनाती और लचर प्रदर्शन को आधार बनाया।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 के आदेश में मामले की तथ्यात्मक और संविदात्मक प्रकृति को देखते हुए मेरिट (गुण-दोष) के आधार पर अंतिम फैसला देने के बजाय दोनों पक्षों को उपलब्ध वैधानिक और संविदात्मक (ऑर्बिट्रेशन) जैसे उपाय अपनाने की छूट दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि अनुबंध निरस्तीकरण की वैधता पर कोई अंतिम राय व्यक्त नहीं की गई है।

इंदौर स्मार्ट सिटी: टर्मिनेशन के साथ पांच साल का प्रतिबंध

कंपनी से जुड़ा एक अन्य विवाद इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (ISCDL) के साथ सामने आया था।

सितंबर 2022 में अनुबंध निरस्तीकरण के साथ परफॉर्मेंस बैंक गारंटी और सुरक्षा निधि जब्त की गई। साथ ही वीपीआरपीएल और संबंधित उप-ठेकेदार एजेंसी को इंदौर स्मार्ट सिटी और इंदौर नगर निगम की निविदाओं (टेंडर्स) में भाग लेने से पांच वर्ष के लिए प्रतिबंधित (डीबार) कर दिया गया।

कंपनी ने इसे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी। न्यायिक कार्यवाही में काली सूची (ब्लैकलिस्टिंग) में डालने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों, कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज नोटिस) और सुनवाई के उचित अवसर जैसे प्रक्रियात्मक मुद्दे उठाए गए।

एक कंपनी, कई सरकारी विवाद—अब प्रश्न शेयरधारकों का

अगर सरकारी विभाग और ठेकेदार के बीच विवाद होता है, तो उसका सीधा वित्तीय प्रभाव सूचीबद्ध (लिस्टेड) कंपनी पर पड़ता है:

  • पूंजी पर दबाव: बैंक गारंटी भुनाए जाने और सुरक्षा निधि जब्त होने से कंपनी की कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) तुरंत प्रभावित होती है।
  • कानूनी खर्च और प्रावधान: मुकदमों का खर्च और संभावित नुकसान के लिए वित्तीय खातों में किए जाने वाली प्रोविजनिंग से शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) घटता है।
  • भविष्य के अवसरों का नुकसान: डीबारमेंट या ब्लैकलिस्टिंग के जोखिम से कंपनी भविष्य की बड़ी सरकारी निविदाओं की पात्रता खो सकती है।
  • शेयर मूल्यांकन: इन सभी कारकों का सीधा नकारात्मक असर कंपनी के शेयर मूल्य और आम निवेशकों की पूंजी पर पड़ता है।

अदालती स्थिति और पारदर्शिता का अभाव

उच्च न्यायालयों ने इन मामलों में सीधे मेरिट पर फैसला न देकर इन्हें वाणिज्यिक विवाद माना है, जिसका समाधान मध्यस्थता (आर्बिट्रेशन) या संबंधित सक्षम मंच के जरिए ही संभव है। इससे यह स्पष्ट है कि अंतिम देनदारी तय होने में वर्षों लग सकते हैं, लेकिन बाजार में कंपनी की साख और निवेशकों का भरोसा तुरंत गिरता है।

यह मामला सिस्टम बदल सकता है, अगर कार्रवाई शुरू की जाए

सरकारी ठेकों को अवैध तरीके से संपत्ति/wealth creation का साधन बनने से रोकना होगा। किसी कंपनी की कारपोरेट स्ट्रक्चर, मार्केट में उपस्थिति, फाइनेंसियल स्टेटमेंट या क्रेडेंशियल्स का उपयोग सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए किया गया है या नहीं, इसकी स्वतंत्र और गहन जांच होनी चाहिए।

  • SEBI — securities/market-related violations की जांच करे।
  • CBI — सरकारी खरीद और भ्रष्टाचार के पहलुओं की जांच करे।
  • ED — यदि अपराध से अर्जित धन/मनी-लॉन्ड्रिंग के संकेत हों तो मनी ट्रेल की जांच करे।
  • CVC — खरीद प्रक्रिया में विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार के पहलुओं की जांच करे।
  • CAG — सरकारी धन, कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड और भुगतान में वित्तीय अनियमितताओं का ऑडिट करे।

यह केवल एक कंपनी या एक अधिकारी तक मामला सीमित न रहे।

Bid → Qualification → Contract → Payments → Related Parties → Fund Flow → Ultimate Beneficiary—इस पूरी कड़ी की जांच हो।

अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक केस नहीं होगा—यह सरकारी खरीद सिस्टम में एक बड़े बुनियादी रिफॉर्म की शुरुआत हो सकती है।

Public contracts are for public work — not for illegal wealth creation.

जांच हो। पैसा फॉलो हो। जिम्मेदारी तय हो। सिस्टम बदले।

विशेषज्ञ राय (Expert Opinion)

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनियों में ‘कॉन्ट्रैक्ट कैंसलेशन’ केवल दो पक्षों के बीच का तकनीकी विवाद ही नहीं होता, बल्कि यह कॉर्पोरेट गवर्नेंस और रिस्क मैनेजमेंट की बड़ी विफलता को दर्शाता है। इस पूरे परिदृश्य के तीन प्रमुख पहलू हैं:

  1. अपरिहार्य जोखिम: सरकारी अनुबंधों में अक्सर एकतरफा शर्तें होती हैं, जहां साइट क्लीयरेंस या अप्रूवल में देरी विभाग की ओर से होने पर भी गाज ठेकेदार पर ही गिरती है। ऐसी स्थिति में सूचीबद्ध कंपनियों को आक्रामक बोली लगाने के बजाय ‘प्रोजेक्ट वायबिलिटी’ और ‘रिस्क असेसमेंट’ को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  2. डिस्क्लोजर की गुणवत्ता: सेबी (#SEBI) के एलओडीआर (#LODR) नियमों के तहत कंपनियों को ऐसे विवादों की जानकारी तुरंत देनी होती है, लेकिन अक्सर निवेशक इसे तब समझ पाते हैं जब बैंक गारंटी भुना ली जाती है। निवेशकों के लिए आवश्यक है कि वे केवल ‘ऑर्डर बुक’ का आकार न देखें, बल्कि कंपनी के ‘ऑर्डर एग्जीक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड’ और ‘कंटिंजेंट लायबिलिटीज’ (आकस्मिक देनदारियों) पर भी नजर रखें।
  3. संस्थागत सुधार की आवश्यकता: जब तक सरकारी परियोजनाओं में विवाद समाधान के लिए स्वतंत्र तकनीकी मूल्यांकन (Third-Party Assessment) और समयबद्ध मध्यस्थता को अनिवार्य नहीं किया जाता, तब तक सार्वजनिक धन और छोटे निवेशकों की पूंजी इसी तरह कानूनी पचड़ों में फंसती रहेगी।

बुनियादी ढ़ांचा (Infrastructure) क्षेत्र की कंपनियों का वित्तीय विश्लेषण पारंपरिक विनिर्माण (Manufacturing) या सेवा क्षेत्र (IT/Services) की कंपनियों से काफी अलग होता है। यहाँ लाभ से अधिक नकदी प्रवाह (Cash Flow) और परियोजना निष्पादन (Project Execution) के जोखिम मायने रखते हैं।

मुख्य पैमाने:

1. कार्यशील पूंजी चक्र

  • इन्फ्रा कंपनियों का अधिकांश पैसा निर्माण सामग्री, साइट पर लगे उपकरणों और सरकारी विभागों से आने वाले भुगतानों में फंसा रहता है।
  • डेब्टर डेज: सरकारी बिल पास होने में कितना समय लग रहा है? यदि यह 180 दिनों से अधिक बढ़ रहा है, तो कंपनी के नकदी संकट में फंसने का जोखिम अधिक होता है।
  • इन्वेंट्री डेज: साइट पर बिना उपयोग के पड़ा कच्चा माल या अधूरी परियोजनाएं (Work-in-Progress) कार्यशील पूंजी पर दबाव बढ़ाती हैं।

2. आकस्मिक देनदारियाँ

  • बैंक गारंटी (BG) का अनुपात: सरकारी अनुबंध प्राप्त करने के लिए बिड बॉन्ड और परफॉर्मेंस बैंक गारंटी देनी पड़ती है। यदि कंपनी की कुल आकस्मिक देनदारियाँ उसकी कुल संपत्ति (नेट वर्थ) के 50% से अधिक हैं, तो अनुबंध निरस्तीकरण की स्थिति में अचानक बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है।
  • चल रहे अदालती विवाद: बैलेंस शीट के ‘Notes to Accounts’ में लंबित मध्यस्थता या कानूनी विवादों के दावों की राशि पर नजर रखना आवश्यक है।

3. ऑर्डर बुक और उसकी गुणवत्ता

  • ऑर्डर बुक टू बिल रेशियो: सामान्यतः 2.5x से 3.5x का अनुपात स्वस्थ माना जाता है। इससे यह पता चलता है कि अगले 2-3 वर्षों के लिए कंपनी के पास पर्याप्त काम है।
  • ग्राहक विविधीकरण: क्या कंपनी केवल 1-2 सरकारी विभागों (जैसे केवल रेलवे या किसी एक राज्य के निगम) पर निर्भर है? अधिक निर्भरता नीतिगत बदलाव या विवाद की स्थिति में जोखिम बढ़ाती है।

4. परिचालन लाभ मार्जिन और ऋण का स्तर

  • ब्याज कवरेज अनुपात (ICR): बुनियादी ढांचा कंपनियां भारी ऋण (Debt) लेती हैं। ICR का 2.0x से ऊपर होना आवश्यक है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी ब्याज चुकाने में सक्षम है।
  • डेब्ट-टू-इक्विटी औसत): अत्यधिक लीवरेज वाली कंपनियां लागत बढ़ने (Cost Overrun) या परियोजना में देरी होने पर जल्दी दिवालियापन के कगार पर पहुंच जाती हैं।

5. निष्पादन क्षमता और ट्रैक रिकॉर्ड

क्या कंपनी तय समय-सीमा के भीतर माइलस्टोन पूरे करती है?

  • पिछले 5 वर्षों में टर्मिनेशन या ब्लैकलिस्टिंग का इतिहास क्या रहा है? आक्रामक बोली लगाकर कम मार्जिन पर ठेके लेने वाली कंपनियां अक्सर बाद में गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता करती हैं।