दिग्भ्रमित हैं रेल अधिकारी!
संपादकीय टिप्पणी: 3 सितम्बर और 14 सितम्बर 2026 की बैठकों (वीसी) का विवरण सेवारत अधिकारियों से आया है। जहाँ कोष्ठक में संदर्भ हैं, वहाँ दावा प्रकाशित लेख या मूल आदेश से जुड़ा है। रेलवे बोर्ड का खंडन पूरा छापा जाएगा!
रेल अधिकारी दिग्भ्रमित हैं! (6 सितम्बर 2026, “Back to Basics | Part 1: Seventeen Days—Seven Events—Three Reached a Portal”)
3 सितंबर को मंत्रीजी ने डीआरएम और जीएम की क्लास लगाई कि बालासोर श्रेणी की दो घटनाएँ हो गईं—पंद्रह दिनों में—पुरी और बंडामुंडा में! (7 सितम्बर 2026, “The Cockroaches of Railways | Part 13: The Last Rung Wires the Interlocking”) (4 सितम्बर 2026, “The Cockroaches of Railways | Part 12: The Minister Counted the Point Machines. That Is the Failure”) नौकरी से निकालने की बात की गई महाप्रबंधक और डीआरएम के स्तर पर।
कल 14 सितंबर को सीआरबी ने EnHM डायरेक्ट्रेट की ओर से डीआरएम और जीएम की अचानक वीसी ली। अब इन दोनों अधिकारियों की प्राथमिकता सीटीयू और स्वच्छता को सोशल मीडिया कैंपेन बना दिया गया है। (22 अगस्त 2026, “The Cockroaches of Railways | Part 9–Lesson: Swachchhata is Antidote to the Cockroaches”)।
पिछले साल 85,000 स्थल साफ किए गए, इस बार एक लाख से अधिक किए जाने हैं। पिछले साल 35,000 सोशल मीडिया पोस्ट थीं, इस साल 50,000 से अधिक होनी हैं. (28 अगस्त 2026, “The Cockroaches of Railways | Part 11: A Rat Bit a Passenger in First AC. The Board Asked for Thirty Photographs a Day!”। इसमें 25 अगस्त 2026 का पत्र 2025/EnHM/26/02/System Improvement छपा है, जो हर जोन से रोज 25 से 30 फोटो माँगता है) जिम्मेदारी डीआरएम की है।
वीसी में कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के नाम लिए गए। कहा गया कि केंद्र सरकार के इन अभियानों का चालीस प्रतिशत आउटकम केवल रेल मंत्रालय से आता है। गिनती में रेल सबसे आगे रहेगी—यह बड़ाई नहीं की जा रही थी, हवा भरी जा रही थी—मगर प्रश्न यह है कि अब रेल का शीर्ष नेतृत्व किस पर लगेगा? तथापि सीआरबी अपनी स्वामिभक्ति के लिए तत्पर हैं!
ये बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है कि EnHM केवल empire building मात्र है। उसके पास अपना निष्पादन नहीं है! अर्थात वह केवल अपना साम्राज्य विस्तार करेगा, केवल आदेश देगा। (9 अगस्त 2026, “The Cockroaches of Rail Bhawan | Part 4: Feeding the Cockroaches”) (17 अगस्त 2026, “The Cockroaches of Rail Bhawan | Part 6: Read the Passenger List”) (27 जुलाई 2025, “The रायता !”) (5 जुलाई 2024, “EnHM: Mechanical Engineers have to do cleaning, so why become engineers?”) इसके काम को Commercial, Operating, Civil Engineering, Medical और Mechanical को देखना है। (26.09.2018 और 12.10.2018, कार्यालय आदेश 105 of 2018 और 111 of 2018, संख्या 2018/O&M/7/10) (03.03.2026, रेलवे बोर्ड पत्र 2015/EnHM/06/02, 2025 का संशोधन केवल बोर्ड स्तर पर, फील्ड जिम्मेदारी अपरिवर्तित) (17.10.2025, कार्यालय आदेश 72 of 2025, संख्या 2025/O&M/7/20, कोच की सफाई, पानी भरना, शौचालय नीति और हाइड्रोजन ट्रेनसेट EnHM शाखा को)।
तो जब डीआरएम या जीएम—ऑपरेटिंग, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल को निर्देशित करेगा तो क्या रेल की फ्रंटलाइन संरक्षा नहीं प्रभावित होगी? (27 अगस्त 2026, “Part VIII: The Tyranny of Traffic—Count the Refusals”)
मोदी जी, क्या आपकी सेना के सारे अधिकारी और सैनिक बंदूक से ध्यान हटाकर अपने कैंटोनमेंट में सफाई पर लग जाएँगे? इन मूढ़मतियों को कुछ तो संतुलन लाने के निर्देश दें प्रधानमंत्री जी, इन्होंने आपके सामने अच्छा बनने के चक्कर में रेल की बधिया बैठा दी है। याद रहे, पिछला बालासोर दशकों तक अपनी परछाईं नहीं छोड़ेगा। और अगला कोई बालासोर देश सहन नहीं कर पाएगा। (24 अगस्त 2026, “Balasore, Again | Part I: The Letter Sixty Days Before”)
मानसून में हुए ट्रैक के नुकसान अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं, एक महीने की दिखावटी क्लीनलिनेस ड्राइव, एसेट मेंटेनेंस के एक महीने के काम पर पानी फेर देगी। ये बात बेमानी है कि सब काम एकसाथ हो सकता है। आप गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात नहीं करते, न ही ऐसा करने को प्रोत्साहित करते हैं। तब सारे काम एकसाथ कैसे हो सकते हैं? ये दाल-भात एकसाथ सानकर खाने का काम नहीं है!
प्रधानमंत्री जी, विकसित भारत की नींव में रेल संरक्षा का बहुत बड़ा योगदान है, यह न भूलिएगा। कहीं झाड़ू लगाने में और सोशल मीडिया में व्यस्त रेल नेतृत्व गरीबों की जान न ले ले। अभी उत्तर पश्चिम रेलवे में एक निर्दोष यात्री प्लेटफार्म पर अपनी गाड़ी की प्रतीक्षा करते सिर पर एंगल गिरने से असमय मर गया। ये स्टेशन काफी साफ-सुथरा बताया जाता है और रेलमंत्री जी ने यहाँ के पुराने जीएम को स्वयं कई मंचों से बेस्ट जीएम होने का सर्टिफिकेट दिया था, जबकि वह एक बहुत बड़े वाले कदाचारी थे।
आगे पढ़ें, इसी साइट पर
- September 7, 2026, Maximum Government at Rail Bhawan | Part 2: Read the Letter with a 1916 Textbook (1916 की किताब लेकर पत्र पढ़िए)
- September 7, 2026, The Cockroaches of Railways | Part 13: The Last Rung Wires the Interlocking (आखिरी पायदान ही इंटरलॉकिंग की वायरिंग करता है)
- September 6, 2026, Back to Basics | Part 1: Seventeen Days—Seven Events—Three Reached a Portal (सत्रह दिन, सात घटनाएँ, तीन पोर्टल तक पहुँचीं)
- September 4, 2026, The Cockroaches of Railways | Part 12: The Minister Counted the Point Machines. That Is the Failure (मंत्री ने प्वाइंट मशीनें गिनीं, विफलता यही है)
- August 28, 2026, The Cockroaches of Railways | Part 11: A Rat Bit a Passenger in First AC. The Board Asked for Thirty Photographs a Day (फर्स्ट एसी में चूहे ने यात्री को काटा, बोर्ड ने रोज़ तीस फ़ोटो माँगे)
- August 27, 2026, Part VIII: The Tyranny of Traffic—Count the Refusals (इनकार गिनिए)
- August 24, 2026, Balasore, Again | Part I: The Letter Sixty Days Before (साठ दिन पहले लिखा गया पत्र)
- August 22, 2026, The Cockroaches of Railways | Part 9–Lesson: Swachchhata is Antidote to the Cockroaches (स्वच्छता ही इलाज है)
- August 17, 2026, The Cockroaches of Rail Bhawan | Part 6: Read the Passenger List (यात्री सूची पढ़िए)
- August 9, 2026, The Cockroaches of Rail Bhawan | Part 4: Feeding the Cockroaches (कॉकरोच को खुराक)
- July 27, 2025, The रायता !
- July 5, 2024, EnHM: Mechanical Engineers have to do cleaning, so why become engineers? (यांत्रिक इंजीनियर को सफाई करनी है, तो इंजीनियर क्यों बनें?)
आदेश और पत्र
- 03.03.2026, रेलवे बोर्ड पत्र 2015/EnHM/06/02, Director/EnHM के हस्ताक्षर से। 2025 का संशोधन केवल बोर्ड स्तर पर लागू है और वह “does not supersede or alter the existing field-level responsibilities of all departments including Traffic Commercial department.”
- 17.10.2025, कार्यालय आदेश 72 of 2025, संख्या 2025/O&M/7/20. कोच की सफ़ाई, कोच में पानी भरना और शौचालय नीति यांत्रिक (कोचिंग) शाखा से EnHM शाखा को। खंड 2 में हाइड्रोजन ट्रेनसेट भी उसी शाखा को!
- 12.10.2018, कार्यालय आदेश 111 of 2018, संख्या 2018/O&M/7/10. मद 1।
- 26.09.2018, कार्यालय आदेश 105 of 2018, उसी संख्या पर। EnHM का संशोधित कर्तव्य विवरण।

