कटरा-टिकरी खंड के दोहरीकरण को मिली मंजूरी
गोरखपुर: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर-अयोध्या खंड के कटरा-टिकरी (15.35 किमी) खंड के दोहरीकरण को ₹151.24 करोड़ की लागत से स्वीकृति प्रदान की है।
मनकापुर-टिकरी एवं कटरा-अयोध्या खंड के दोहरीकरण को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है।
इस प्रकार मनकापुर से अयोध्या तक दोहरीलाइन को मंजूरी मिल गई। कटरा-टिकरी रेल खंड उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में स्थित है।
अयोध्या-मनकापुर खंड के एक छोर पर उत्तर रेलवे का बाराबंकी-अयोध्या-जौनपुर तथा दूसरे छोर पर पूर्वोत्तर रेलवे का बस्ती-गोंडा रेल खंडों का दोहरीकरण हो चुका है।
अयोध्या-मनकापुर दोहरीकरण परियोजना के पूरा होने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होने से अयोध्या इंटरचेंज प्वाइंट पर यात्री एवं माल यातायात के लिए पाथ में वृद्धि होगी।
इसके साथ ही गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या रेल खंड की क्षमता में भी वृद्धि होगी, जिसके फलस्वरूप मांग के अनुरूप ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की जा सकेगी।
गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत भी इसी रूट पर चलती है।

