दिसंबर 2025 तक मध्य रेल के यात्री परिवहन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि
मुंबई: वित्त वर्ष 2025-26 (दिसंबर 2025 तक) के दौरान मध्य रेल ने यात्री परिवहन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।
चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2025 तक मध्य रेल ने यात्री राजस्व के रूप में ₹5,881.08 करोड़ अर्जित किए, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹5,570.33 करोड़ था, जो 5% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।
इसमें दिसंबर 2025 तक उपनगरीय सेवाओं से प्राप्त ₹757.12 करोड़ शामिल हैं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह राशि ₹721.70 करोड़ थी, जो लगभग 5% की वृद्धि दर्शाती है।
इसी प्रकार, गैर-उपनगरीय सेवाओं से प्राप्त 5,123.96 करोड़ रुपये शामिल हैं, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह राशि 4,848.63 करोड़ रुपये थी, जो 5% से अधिक की वृद्धि दर्शाती है।

यात्रियों की संख्या के संदर्भ में, मध्य रेल ने दिसंबर 2025 तक इस वित्तीय वर्ष में 1227 मिलियन यात्रियों का परिवहन किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1202 मिलियन यात्रियों का परिवहन किया गया था, जो 2% से अधिक की वृद्धि दर्ज करता है। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में 1073 मिलियन उपनगरीय यात्रियों का परिवहन सम्मिलित है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1058 मिलियन थी। साथ ही, इस वित्तीय वर्ष में 154 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्रियों का परिवहन शामिल है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 144 मिलियन थी।
उल्लेखनीय है कि अकेले दिसंबर 2025 में, मध्य रेल ने 142 मिलियन यात्रियों—जिनमें 124 मिलियन उपनगरीय और 18 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं—का परिवहन किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 138 मिलियन यात्रियों—जिनमें 122 मिलियन उपनगरीय और 16 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं—का परिवहन किया गया था, जो 3% की वृद्धि दर्शाता है।

दिसंबर 2025 में अर्जित राजस्व ₹723.27 करोड़—जिनमें उपनगरीय राजस्व ₹87.58 करोड़ और गैर-उपनगरीय राजस्व ₹635.69 करोड़ शामिल हैं—रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में अर्जित राजस्व ₹604.40 करोड़ रुपये था, जो लगभग 20% की वृद्धि दर्शाता है।
मध्य रेल अपने सभी यात्रियों को सुरक्षित, किफायती, विश्वसनीय और कुशल यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

