जनवरी 2026 तक मध्य रेल ने 1373 मिलियन से अधिक यात्रियों का परिवहन किया
मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवाओं ने जनवरी 2026 में 127 मिलियन से अधिक यात्रियों को परिवहन किया गया
मुंबई: वित्त वर्ष 2025-26–जनवरी 2026 तक—के दौरान मध्य रेल ने यात्री परिवहन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों खंडों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।
मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान जनवरी 2026 तक कुल 1373.39 मिलियन यात्रियों को परिवहन प्रदान किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में परिवहन किए गए 1348.33 मिलियन यात्रियों की तुलना में 1.86% की वृद्धि दर्शाता है।
इसमें शामिल हैं:
- वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1201.93 मिलियन है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 1187.92 मिलियन थी।
• वित्त वर्ष 2025-26 में मेल/एक्सप्रेस/पैसेंजर और अन्य गैर-उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या जनवरी 2026 तक 171.46 मिलियन थी, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 160.41मिलियन थी।
केवल जनवरी 2026 माह के दौरान, मध्य रेल ने 146.29 मिलियन यात्रियों—-जिनमें 129.08 मिलियन उपनगरीय और 17.2 करोड़ गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं—का परिवहन किया। 129.08 मिलियन उपनगरीय यात्रियों में मुंबई उपनगरीय लाइन पर 127.12 मिलियन और पुणे उपनगरीय लाइन पर 1.96 मिलियन यात्री शामिल हैं।
नेरुल/बेलापुर-उरण खंड पर अतिरिक्त सेवाओं की शुरुआत और इस मार्ग पर दो नए स्टेशनों, तरघर और गवान स्टेशनों के चालू होने से उपनगरीय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
हार्बर लाइन पर एसी सेवाओं की शुरुआत को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है, जिसके चलते महज 16 दिनों में 6 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। यह यात्रियों की बेहतर सुविधा और दक्षता के प्रति प्रबल रुचि को दर्शाता है।
वर्तमान में, मध्य रेल मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 94 एसी लोकल सेवाओं सहित 1820 उपनगरीय सेवाएं संचालित करता है।
मध्य रेल अपने सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, किफायती, विश्वसनीय और कुशल परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी सेवाओं को सुदृढ़ करना जारी रखता है।

