बजट 2026-27 में उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल को ₹2598.93 करोड़ आवंटित

प्रयागराज ब्यूरो: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट 2026-27 में रेल मंत्रालय को आवंटित बजट के संबंध में सोमवार, 2 फरवरी 2026 को प्रेस को संबोधित किया। रेलमंत्री द्वारा विभिन्न राज्यों में चल रही परियोजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने तुलनात्मक अध्ययन के माध्यम से बताया कि सभी राज्यों को पूर्व में आवंटित होने वाले बजट से कई गुना अधिक धनराशि आवंटित की गई है। इस वित्तीय वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश को ₹20,012 करोड़ आवंटित किए गए हैं। मध्य प्रदेश को ₹15,188 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

इस प्रेस वार्ता का सजीव प्रसारण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में देखा गया। रेलमंत्री के संबोधन पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा बजट में झांसी मंडल के लिए स्वीकृत धनराशि एवं आवंटन की जानकारी दी। झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे को विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल ₹2598.93 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है जो पिछले वर्ष के बजट ₹2344.39 करोड़ से 10.85% अधिक है।

इसमें मुख्यतः नई लाइनों के निर्माण हेतु ₹0.50 करोड़, आमान परिवर्तन के लिए ₹500 करोड़, दोहरीकरण के लिए ₹645.57 करोड़, यातायात सुविधाओं के लिए ₹300 करोड़, सड़क संरक्षा कार्यों के लिए ₹20.36 करोड़, ROB/RUB के कार्य हेतु ₹200 करोड़, रेलपथ के नवीनीकरण हेतु ₹254 करोड़, पुल संबंधी कार्यों के लिए ₹60.75 करोड़, सिगनलिग कार्यों के लिए ₹53 करोड़, बिजली संबंधी कार्यों के लिए ₹123.23 करोड़, कारखानों हेतु ₹10 करोड़, कर्मचारी कल्याण के कार्यों के लिए ₹21 करोड़, उपभोक्ता सुविधाओ के लिए ₹370.28 करोड़, एवं अन्य वर्गीकृत कार्यों हेतु ₹40 करोड़ प्राप्त हुए हैं।

Advertisements

रेलवे स्टेशनो के साथ, गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल व्यवस्था प्रणाली की स्थापना, गुड्स शेडों मे अवसंरचना के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, स्टेशनो के उन्नयन हेतु उपभोक्ता सुविधाओं के अंतर्गत प्रमुख उन्नयन, रेलवे प्लेटफार्मों पर एक्स्क्लेटर, सीवेज ट्रीटमंट संयंत्र, स्टेशनों पर लिफ्टों के प्रावधान तथा दिव्यांगजन एवं अन्य यात्रियो की सुविधाओं के लिए बजट में प्रावधान है।

इसके साथ ही मंडल के अंतर्गत बन रहे, ग्वालियर-श्योपुर कला अमान परिवर्तन कोटा तक विस्तारीकरण सहित के लिए बजट में ₹250 करोड़ आवंटित किए गए हैं, झाँसी-बीना तीसरी लाइन के लिए 60 करोड़, ग्वालियर स्टेशन नवीनीकरण हेतु ₹100 करोड़, खजुराहो स्टेशन नवीनीकरण हेतु ₹120 करोड़ एवं झांसी स्टेशन नवीनीकरण हेतु ₹150 करोड़ का आवंटन हुआ है।

बजट 2026-27 में झांसी मंडल को प्राप्त बजट के बारे मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि वर्ष 2026–27 का बजट झांसी मंडल के लिए अत्यंत उत्साहजनक है। इससे मंडल में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों, लाइन दोहरीकरण, स्टेशन आधुनिकीकरण, तथा ROB/RUB निर्माण कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।