भारतीय रेल ने ट्रैक गति क्षमता में किया बड़ा सुधार, 79% नेटवर्क अब 110 किमी/घंटा और उससे अधिक

दिल्ली (पीआईबी): पिछले 11 वर्षों के दौरान भारतीय रेल द्वारा ट्रैक की गति क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर उन्नयन एवं सुधार कार्य किए गए हैं।

ट्रैक उन्नयन के अंतर्गत 60 किग्रा रेलों का उपयोग, चौड़े आधार वाले कंक्रीट स्लीपर, मोटे वेब वाले स्विच, लंबे रेल पैनल, एच-बीम स्लीपर, आधुनिक ट्रैक नवीनीकरण एवं अनुरक्षण मशीनें, समपार फाटकों का इंटरलॉकिंग, ट्रैक ज्योमेट्री की सघन निगरानी आदि उपाय शामिल हैं।

इन उपायों के परिणामस्वरूप ट्रैकों की गति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 110 किमी/घंटा एवं उससे अधिक गति क्षमता वाले ट्रैकों का प्रतिशत मार्च 2014 में 40% से बढ़कर नवंबर 2025 में 79% हो गया है।

Advertisements

2014 और 2025 के दौरान ट्रैकों की गति क्षमता का विवरण निम्नानुसार है:

यह जानकारी रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।