भारतीय रेल ने 8–14 दिसंबर के दौरान 80% समग्र समयपालन हासिल किया; 22 मंडलों ने 90% से अधिक प्रदर्शन किया

रतलाम, तिरुचिरापल्ली और मदुरै मंडल 96% से अधिक समयपालन के साथ अग्रणी

दिल्ली (पीआईबी): भारतीय रेल यात्रियों को समय पर सेवाएँ सुनिश्चित करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रही है। 8 से 14 दिसंबर की अवधि के दौरान देशभर में ट्रेनों का समग्र समयपालन 80% रहा, जो रेल मंडलों द्वारा समय-सारिणी बनाए रखने के सतत प्रयासों को दर्शाता है।

इस अवधि में 37 मंडलों ने 80% से अधिक समयपालन, 22 मंडलों ने 90% से अधिक, जबकि 10 मंडलों ने 95% से भी अधिक समयपालन दर्ज किया।

Advertisements

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले मंडलों में रतलाम मंडल (पश्चिम रेलवे) ने 98.5% का उत्कृष्ट समयपालन दर्ज किया। इसके बाद तिरुचिरापल्ली मंडल (दक्षिण रेलवे) 97.5% और मदुरै मंडल (दक्षिण रेलवे) 96.7% समयपालन के साथ अग्रणी रहे।

इस बेहतर दक्षता के परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन अधिक सुचारु हुआ है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन सेवाओं को भी लाभ मिला है।