वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मध्य रेल का प्रभावशाली माल लदान 50.12 मिलियन टन
क्लिंकर, प्याज और लौह अयस्क लदान के आंकड़ों में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई
मुंबई: मध्य रेल ने इस चालू वित्त वर्ष में अब तक 50.12 मिलियन टन का प्रभावशाली माल लदान दर्ज किया है, जिसमें नवंबर 2025 में 6.58 मिलियन टन का उल्लेखनीय लदान शामिल है।
मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्याज, लौह अयस्क, क्लिंकर आदि के लदान में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है। नवंबर 2025 के दौरान ऑटोमोबाइल का भी उत्कृष्ट लदान हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल से नवंबर 2025) – 50.12 मिलियन टन लदान। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लदान के आंकड़ों में प्याज, लौह अयस्क और क्लिंकर का दबदबा रहा है।

नवंबर-2025 माह के दौरान – 6.17 मिलियन टन लदान: पिछले वर्ष इसी माह की तुलना में इस माह के दौरान ऑटोमोबाइल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

माल लदान में यह वृद्धि मध्य रेल द्वारा लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्राहक संतुष्टि में सुधार के लिए किए गए विभिन्न व्यावसायिक विकास पहलों और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

