ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए ‘आधार’ अनिवार्य

मुंबई: भारतीय रेल ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (#IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से रेल टिकटों के ऑनलाइन आरक्षण के लिए, पहले 15 मिनट तक बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है।

आधार प्रमाणीकरण केवल सामान्य आरक्षण खुलने के समय से 15 मिनट के दौरान ही लागू होगा।

हालांकि, सामान्य टिकटों के खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध के समय में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके दौरान भारतीय रेल के अधिकृत टिकट एजेंटों को पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।

Advertisements

कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों के माध्यम से सामान्य टिकटों की बुकिंग में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है यह निर्णय बेईमान तत्वों द्वारा ऑनलाइन रेल टिकटिंग प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है कि ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का लाभ आम उपयोगकर्ता तक पहुँचे।

मध्य रेल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे टिकट नियमों में हुए बदलाव पर ध्यान दें और अपनी टिकट संबंधी गतिविधियों की योजना तदनुसार बनाएँ।