आंतरिक सेफ्टी ऑडिट टीम का झाँसी-ललितपुर खंड का निरीक्षण

प्रयागराज ब्यूरो: उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज की आंतरिक सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा 10 सितम्बर 2025 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन से ललितपुर रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित ऑडिट का संचालन एवं निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान बबीना, तालबेहट (स्टेशन), गेट नं.-341 (इंजीनियरिंग), एसएसटी– तालबेहट तथा कर्व आदि संरक्षा से सम्बंधित सभी बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया।

मुख्यालय प्रयागराज के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा, सूरज प्रकाश (मैकेनिकल) CRSE/Freight, ए.के. मोहन्ते (ऑपरेटिंग) COM/G, गौरव वर्मा (इंजीनियरिंग) CE/TMC, आनंद सिंह (विद्युत) CELE सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण में भाग लिया।

Advertisements

इस अवसर पर झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशंस) नन्दीश शुक्ल, गिरीश कंचन वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सहित मंडल के कई उच्च अधिकारी एवं सभी पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण के माध्यम से मंडल में संरक्षा सम्बन्धी मानकों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।