पूर्वोत्तर रेलवे को माल लदान से ₹162.488 करोड़ की आय

गोरखपुर ब्यूरो: रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापारियों तथा औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में जुलाई, 2025 तक कुल 1.485 मिलियन टन माल लदान से पूर्वोत्तर रेलवे को ₹162.49 करोड़ की आय हुई तथा केवल जुलाई, 2025 में कुल 0.495 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे ₹61.02 करोड़ की आय हुई।

रेलकर्मियों एवं अधिकारियों के समेकित प्रयासों के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 में जुलाई, 2025 तक कुल 1.485 मिलियन टन माल लदान लदान हुआ, जो गत वित्त वर्ष 2024-25 में जुलाई, 2024 तक कुल 1.44 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 3.13 प्रतिशत अधिक है।

Advertisements

इसी प्रकार, जुलाई, 2025 में कुल 0.495 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो गत वित्त वर्ष 2024-25 में जुलाई, 2024 में कुल 0.493 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 0.406% अधिक है।