October 19, 2023

झाँसी मंडल द्वारा पहली छमाही में 13.97% अधिक अर्जन, यात्री अर्जन में 18.86% की वृद्धि

प्रयागराज ब्यूरो: झाँसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अप्रैल-सितम्बर 2023 से, संचयी आधार पर, झाँसी मंडल की कुल आमदनी पिछले वर्ष के ₹874.02 करोड़ के मुकाबले ₹996.13 करोड़ (यात्री, माल, विविध, अन्य आय सहित) रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 13.97 प्रतिशत अधिक है।

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यात्री अर्जन में 18.86% की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष की प्रथम छमाही में यात्री आय अर्जन से ₹400.51 करोड़ की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में ₹476.03 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है।

पिछले वर्ष यात्रियों की संख्या प्रथम छमाही में 169.20 लाख रही थी जो कि वर्तमान वर्ष में 214.21 लाख है। यात्रियों की संख्या भी 26.60% की बढ़ोत्तरी हुई है।

संचयी माल भाड़ा आय (सितंबर 2023 तक) में पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹448.24 करोड़ की तुलना में ₹475.40 करोड़ रही, जो 6.06% अधिक है।

इसके अलावा झाँसी मंडल द्वारा 2629.208 मीट्रिक टन स्क्रैप निस्तारण से अब तक कुल ₹10.31 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।